Posts

Showing posts from September, 2021
  मोदी हैं तो मुमकिन है !   पेट्रोल और गैस के बढ़ते दामों नें कोरोना की त्रासदी के बाद हम सभी के लिए एक नयी चुनौती खड़ी कर दी    है ।   ऐसा शायद ही कोई होगा जो इस बात से चिंतित नहीं होगा कि यह कीमतें कब कम होंगी। ऐसी परिस्थिति में हमें यह भी सोचना होगा कि “चटखारे लेती विपक्ष में बैठी कांग्रेस” ठीक है या वाकई “मोदी सरकार” के सामने यह एक समस्या है जिसे आने वाले समय में दुरुस्त कर लिया जाएगा। चलिए इसको हम सरल भाषा में में कुछ तथ्यों के प्रकाश में समझते हैं । २०१४ से जब मोदी सरकार आयी तब से मंहगाई हमेशा ही नियंत्रित रही ।   २०१४ से मार्च २०२० तक यानि की कोरोना की त्रासदी आने तक केवल ८ बार/महीने खुदरा मंहगाई दर ६ प्रतिशत से ऊपर रही। कोरोना को देखते हुए देश को बचाने के लिए मार्च २०२० के बाद देशव्यापी लॉक डाउन लगाना पड़ा। कुछ राजनैतिक तथ्यों को स्थापित करने के लिए ,  यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि देश का सबसे खराब अनुभव मंहगाई को लेकर कांग्रेस के शासन के समय रहा।   कांग्रेस और यूपीए के शासन के तहत 2010 से 2014 तक 28 महीनों में से 22 महीनों में खुद...