डॉ मोहन यादव का एक साल, मध्यप्रदेश की नयी रफ़्तार : अधोसंरचना विकास की नई उड़ान: जनता के लिए , जनता के साथ डॉ . मोहन यादव जी के नेतृत्व में कनेक्टिविटी और अधोसंरचना में ऐतिहासिक प्रगति मध्यप्रदेश , जो हमेशा से भारत का दिल कहलाता है , अब विकास के हर क्षेत्र में भारत का नेतृत्व कर रहा है। पिछले एक वर्ष में प्रदेश ने अधोसंरचना विकास और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में जो कीर्तिमान स्थापित किए हैं , वे न केवल प्रदेश को सशक्त कर रहे हैं , बल्कि देशभर के लिए एक मिसाल भी बन रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री डॉ . मोहन यादव जी के कुशल नेतृत्व में राज्य ने सड़क , रेल और हवाई परिवहन से जुड़ी परियोजनाओं को अभूतपूर्व प्राथमिकता दी है। ये परियोजनाएं प्रदेश की प्रगति को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही हैं। आइए , जानते हैं इन ऐतिहासिक उपलब्धियों के बारे में विस्तार से। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में कनेक्टिविटी का क्रांतिकारी सफर " जहां सड़कों का जाल होगा , वहां विका...