डॉ मोहन यादव सरकार टेक्नोलॉजी और डिजिटल नवाचार के क्षेत्र में नए युग की शुरुआत करने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश को वैश्विक टेक्नोलॉजी हब के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से " एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव- 2025" का शुभारंभ इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की तकनीकी प्रगति को नई दिशा देने वाली चार महत्वपूर्ण नीतिगत दिशानिर्देशों का विमोचन करेंगे , जो कि निम्नलिखित हैं: ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स ( GCC) नीति ड्रोन प्रोत्साहन एवं उपयोग नीति सेमीकंडक्टर नीति एवीजीसी-एक्सआर (एनीमेशन , विजुअल इफेक्ट्स , गेमिंग , कॉमिक्स व एक्सटेंडेड रियलिटी) नीति इन नीतियों का लक्ष्य प्रदेश में अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी , नवाचार , स्टार्टअप्स और निवेश को प्रोत्साहित करना है , ताकि मध्यप्रदेश राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक सशक्त डिजिटल और टेक्नोलॉजी गंतव्य के रूप में उभर सके। एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव- 2025 प्रदेश के युवाओं , उद्यमियों , निवेश...

Comments
Post a Comment